इस सप्ताह ₹8 लाख करोड़ हुए स्वाहा, उठा-पटक के बीच आज भी लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाज़ार
शेयर बाज़ार शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 120-अंक टूटकर 74,781 पर जबकि निफ्टी 79-अंक गिरकर 23,398 पर बंद हुआ। गौरतलब है, इस सप्ताह सेंसेक्स करीब 1,600-अंक टूटा और BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹8-लाख करोड़ घट गया। वहीं, सेंसेक्स में लिस्टेड 19 कंपनियां आज लाल निशान में बंद हुईं।
read more at BSE


