कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन ने शिव मंदिर में किए दर्शन, साथ नज़र आईं डकोटा जॉनसन
कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन और अभिनेत्री डकोटा जॉनसन ने शुक्रवार को मुंबई के श्री बाबुलनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए। वहीं, सामने आए एक वीडियो में डकोटा को भगवान शिव के बैल नंदी के कान में अपनी इच्छा फुसफुसाते हुए देखा गया। गौरतलब है, कोल्डप्ले का 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई में कॉन्सर्ट होना है।
read more at Hindustan Times


