Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में ट्रेन के इंजन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 15 September, 2024
किशनगंज (बिहार) में सिलीगुड़ी जा रही एक डीएमयू ट्रेन के इंजन में रविवार को आग लग गई जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। धुआं निकलता देख ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल सूचना नहीं है व आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।