Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छठ पर बिहार जाने वालों को रेलवे की बड़ी सौगात, दरभंगा, बरौनी व रक्सौल के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

short by Shikha Tomar / on Wednesday, 11 November, 2026
छठ महापर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तमिलनाडु से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से दरभंगा और बरौनी के अलावा पोडानूर से रक्सौल के बीच चलेंगी। इनमें एसी, स्लीपर, जनरल और चेयर कार के कोच होंगे। दिव्यांग यात्रियों के लिए भी विशेष कोच लगाए जाएंगे।