नाबालिग को टक्कर मारकर भागा स्कॉर्पियो चालक, सड़क पर चिंगारी छोड़ती दिखी कार
नागांव (असम) में NH-36 पर बीते दिनों एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो चालक एक नाबालिग को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने लगा। सामने आए वीडियो में लहूलुहान चालक हाईवे पर क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो दौड़ाता दिखा जिसके मेटल रिम सड़क पर घिसने से चिंगारी निकलती दिखी। पुलिस के पीछा कर कार रोकने के बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की।
read more at Instagram


