भेड़िए और कुत्ते के दुर्लभ क्रॉस ब्रीड को खरीदने के लिए बेंगलुरु के शख्स ने खर्चे ₹50 करोड़
बेंगलुरु के एक ब्रीडर ने भेड़िए और कुत्ते के दुर्लभ क्रॉस ब्रीड 'वुल्फडॉग' को खरीदने के लिए करीब ₹50 करोड़ खर्च किए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, अमेरिका में जन्मे इस 8-माह के कुत्ते का वज़न 75+ किलोग्राम है और यह प्रतिदिन 3-किलो कच्चा मांस खाता है। बकौल शख्स, वह वुल्फडॉग को किसी कार्यक्रम में 30-मिनट दिखाकर ₹25,000 तक कमा लेता है।
read more at Hindustan Times


