Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में बदले गए चकबंदी के नियम, अब 75% किसानों की सहमति ज़रूरी

short by Aakanksha / on Thursday, 28 August, 2025
यूपी सरकार ने प्रदेश में चकबंदी प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए नियम बदला है। अब किसी भी राजस्व ग्राम में चकबंदी के लिए उस गांव के 75% खाताधारक (किसान) की लिखित सहमति ज़रूरी होगी। अब तक ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत के चुने हुए सदस्यों के बहुमत से भेजा गया प्रस्ताव भी चकबंदी के लिए मान्य था।