Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में 2 बदमाशों ने बंदूक व चाकू के बल पर दुकान से ​​लूटी ₹1.91 करोड़ की सोना-चांदी

short by विप्रांशु पंत / on Tuesday, 31 December, 2024
मुंबई (महाराष्ट्र) में 2 बदमाशों ने रविवार को गहनों की एक दुकान से ₹1.91 करोड़ की सोना-चांदी लूट ली। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, सात रास्ता इलाके की इस घटना में आरोपियों ने दुकान मालिक और कर्मचारियों को बंदूक और चाकू दिखाकर डराया व उनके साथ मारपीट की। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के लिए 5-6 टीमें गठित की गई हैं।
read more at भाषा