दिल्ली में नकली नमक, घी, ईनो व ऑलआउट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उत्तम नगर में नकली घरेलू सामान बनाने-बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5,000-किलोग्राम नकली टाटा नमक, 1,100-लीटर मिलावटी घी (पतंजलि/अमूल/मधुसूदन), 8,640 पैकेट ईनो, 1,200 शीशी ऑलआउट, 1,152-पैकैट वीट आदि ज़ब्त किया है। बकौल मुख्य आरोपी, इसके लिए उसने कंझावला में अवैध फैक्ट्री स्थापित की थी।
read more at हिन्दुस्तान


