प्रशांत किशोर ने लॉन्च की अपनी राजनीतिक पार्टी
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को पटना (बिहार) के वेटेनरी ग्राउंड में अपनी राजनीतिक पार्टी 'जन सुराज' लॉन्च कर दी। प्रशांत ने कार्यक्रम में आए लोगों से कहा, "सभी को 'जय बिहार' इतनी जोर से बोलना है कि कोई आपको और आपके बच्चों को 'बिहारी' न कहे और यह एक गाली जैसा न लगे।"
read more at इंडिया टीवी


