Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चाय समोसे बेचने वाली बुज़ुर्ग महिला के अकाउंट में थे ₹1.29 करोड़, रातों रात हुए गायब

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 29 October, 2026
ग्रेटर नोएडा स्थित पीएनबी की एक शाखा के जिन ग्राहकों के पैसे गायब हुए हैं उनमें चाय-समोसे बेचकर ज़िंदगी बसर करने वालीं 60 वर्षीय संतोष भी शामिल हैं। जेवर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित ज़मीन के बदले मिले ₹1.29 करोड़ में से ₹1.18 करोड़ उनके खाते में जमा थे। उनका बेटा पैसे निकालने बैंक पहुंचा तो मामले का पता चला।