बिहार सीएम का बड़ा एलान, बेरोज़गार ग्रैजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेरोज़गार ग्रैजुएट युवाओं को ₹1000/माह देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20-25 आयु वर्ग के वैसे ग्रैजुएट युवक/युवतियां जो कहीं अध्ययनरत नहीं, नौकरी/रोज़गार के लिए प्रयास कर रहे, जिनका कोई स्वरोज़गार नहीं और जिन्हें सरकारी/निजी/गैर सरकारी नियोजन नहीं मिलता उन्हें अधिकतम 2 साल तक मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता दिया जाएगा।
read more at ABP न्यूज़


