दिल्ली में कांग्रेस की महिला सांसद की सोने की चेन हुई स्नैच
दिल्ली में सोमवार को सुबह की सैर पर निकलीं कांग्रेस सांसद आर सुधा की सोने की चेन स्नैच कर ली गई। सुधा ने कहा, "मैं तमिलनाडु भवन से 500-600 मीटर की दूरी पर थी जब एक बाइक सवार ने मेरी चेन छीन ली। मैंने शोर मचाया लेकिन वह भाग गया।" उन्होंने गृह मंत्रालय और पुलिस को शिकायत दी है।
read more at Moneycontrol


