राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का हुआ एलान, 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड
खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है। इस साल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती और दिव्या देशमुख, शटलर ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद, ऐथलीट तेजस्विन शंकर और प्रियंका गोस्वामी शामिल हैं। वहीं, पूर्व फुटबॉलर आई अरुमैनायगम को अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम) मिलेगा।
read more at PIB


