Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिवाली पर कितनी घटी मुकेश अंबानी व गौतम अदाणी की संपत्ति?

short by रौनक राज / on Friday, 1 November, 2024
दिवाली पर गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी व अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति में क्रमश: $725 मिलियन (करीब ₹6000 करोड़) व $600 मिलियन (करीब ₹5000 करोड़) की गिरावट आई। इसके बाद अंबानी $101 बिलियन की संपत्ति के साथ दुनिया के 17वें जबकि अदाणी $93.5 बिलियन की संपत्ति के साथ 18वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।