5 मिनट की देरी से स्कूल पहुंचने पर झारखंड में छात्राओं से करवाई गई 200 उठक-बैठक, हुईं बेहोश
पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) में सोमवार को 5 मिनट की देरी से स्कूल पहुंचने पर 12वीं कक्षा की 4 छात्राओं को 200 उठक-बैठक करने की सज़ा दी गई। इसके चलते छात्राएं उल्टियां करने लगीं व बेहोश हो गईं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ज़िला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि घटना की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।
read more at इंडिया टीवी


