यूपी के पीलीभीत में ग्रामीण इलाके में पहुंचा टाइगर, ग्रामीणों ने डंडे से भगाया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग शोर मचाते हुए एक ग्रामीण इलाके में घुसे टाइगर को डंडे से भगाते नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के हरीपुर किशनपुर गांव का बताया जा रहा है। गौरतलब है, पीलीभीत टाइगर रिज़र्व से निकलकर टाइगर लगातार आसपास के गांवों में पहुंच रहे हैं।
read more at Times Now नवभारत


