IPL के प्लेऑफ्स में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?
आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 15 प्लेऑफ्स मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 26.23 के औसत से 341 रन बनाए हैं जिनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल के प्लेऑफ्स में उनका सर्वोच्च स्कोर आईपीएल 2011 क्वॉलिफायर 1 में सीएसके के खिलाफ आया था। तब उन्होंने 70 (44) रन बनाए थे।
read more at ESPNcricinfo


