भारत ने 5 चाइनीज़ प्रोडक्ट्स पर 5 साल के लिए लगाई ऐंटी-डंपिंग ड्यूटी
भारत ने चीन से आयात होने वाले 5 चीनी उत्पादों पर 5 साल के लिए ऐंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाई है। इनमें आइसोप्रोपिल अल्कोहल, सल्फर ब्लैक, सेलोफेन पारदर्शी फिल्म, थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन और बिना फ्रेम वाले ग्लास मिरर शामिल हैं जिन पर यह शुल्क लगाया गया। बकौल रिपोर्ट्स, इन उत्पादों का सामान्य से कम कीमतों पर चीन से आयात किया जा रहा था।
read more at इंडिया टीवी


