हमले में घायल सैफ अली खान को ऑटो रिक्शा से अस्पताल लेकर भागे थे उनके बेटे इब्राहिम
मुंबई स्थित घर में चोरी के इरादे से घुसे शख्स द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद घायल हुए अभिनेता सैफ अली खान को उनके बेटे इब्राहिम ऑटो रिक्शा से अस्पताल लेकर गए थे। पुलिस ने बताया है कि उस वक्त सैफ की कार का ड्राइवर मौजूद नहीं था। फिलहाल सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं।
read more at हिन्दुस्तान


