छत्तीसगढ़ में ₹8 लाख की इनामी महिला नक्सली और उसका सहयोगी गिरफ्तार
कांकेर (छत्तीसगढ़) में पुलिस ने ₹8 लाख की इनामी महिला नक्सली मालती उर्फ राजे कांगे और उसके सहयोगी श्यामनाथ उसेंडी को गिरफ्तार किया है। श्यामनाथ ने कांगे को अपने घर में पनाह दी थी। बकौल पुलिस, कांगे नक्सलियों के उत्तरी बस्तर संभाग के रावघाट क्षेत्र समिति की प्रभारी थी और उसके पति प्रभाकर को दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था।
read more at इंडिया टीवी


