क्या होता है ज़िला मजिस्ट्रेट और ज़िला कलेक्टर में अंतर?
ज़िला मजिस्ट्रेट (डीएम) एक ज़िले का प्रभारी और आईएएस अधिकारी होता है। कानून-व्यवस्था देखना, पुलिस बल को निर्देश देना और जेलों का प्रशासन देखना इनकी ज़िम्मेदारी होती है। वहीं, ज़िला कलेक्टर (डीसी) ज़िले में राजस्व प्रशासन का मुखिया होता है। इनका काम भूमि अधिग्रहण, भू-राजस्व का संग्रह, ज़मीन का रिकॉर्ड रखना और राहत व पुनर्वास कार्यों को देखना होता है।
read more at इंडिया टीवी


