Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MP में शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खंडहर में फेंकी लाश

short by पंकज कसरादे / on Thursday, 19 March, 2026
अनूपपुर (एमपी) में शादी का दबाव बनाने पर युवक ने अपनी प्रेमिका की डंडे से हमला कर हत्या कर दी और उसके शव को खंडहर में फेंक दिया। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों की फेसबुक के ज़रिए मुलाकात हुई थी जिसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।