आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान; बिहार में युवक की प्रेम प्रसंग में हुई बेरहमी से हत्या
सीतामढ़ी (बिहार) में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग में 30-वर्षीय युवक की हत्या हुई है। बदमाशों ने युवक की आंखें फोड़ दीं और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं। शुक्रवार को एक मंदिर के पास उसका शव बरामद हुआ। बकौल रिपोर्ट्स, गुरुवार रात को वह अपनी दुकान बंद कर घर के लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा।
read more at हिन्दुस्तान


