Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

FPI ने जनवरी में अब तक भारतीय शेयर बाज़ार से ₹44,396 करोड़ निकाले

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 19 January, 2025
डॉलर की मज़बूती, अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और कंपनियों के तिमाही नतीजे कमज़ोर रहने की आशंका के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाज़ार से ₹44,396 करोड़ निकाले हैं। डिपॉज़िटरी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पहले दिसंबर में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाज़ार में ₹15,446 करोड़ डाले थे।