शादी से 1 दिन पहले UP में लेखपाल ने की खुदकुशी, SIR ड्यूटी के कारण नहीं मिल रही थी छुट्टी
फतेहपुर (यूपी) में 25-वर्षीय लेखपाल सुधीर ने शादी से एक दिन पहले कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजन के अनुसार, सुधीर की ड्यूटी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लगी थी और उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी। परिजन का आरोप है कि मंगलवार सुबह कानूनगो ने घर आकर सुधीर पर काम करने का दबाव बनाया था।
read more at हिन्दुस्तान


