एमपी के मैहर में खड़े ट्रक से टकराई तेज़ रफ्तार बस, 9 लोगों की हुई मौत व 20 से अधिक हुए घायल
मैहर (मध्य प्रदेश) में शनिवार रात को यात्रियों से भरी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। 45 यात्रियों से भरी बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी व हादसे के समय गाड़ी की रफ्तार तेज़ थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
read more at TimesNow नवभारत


