विमान का इंजन फेल होने की आशंका के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित, टला हादसा
विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को हड़कंप मच गया। विमान का इंजन फेल होने की आशंका के चलते 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। विमान में 160 यात्री सवार थे।
read more at हिन्दुस्तान


