हार्दिक के लिए बीते 6 माह कठिन थे, हम भूल गए कि उनमें भावनाएं हैं: उनकी तस्वीरें शेयर कर क्रुणाल
क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या ने टी20 विश्व कप फाइनल में छोटे भाई हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कहा, ''हमें प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हुए लगभग एक दशक हो गया...बीते 6 महीने हार्दिक के लिए सबसे कठिन थे...हम सब भूल गए कि वह केवल एक इंसान हैं जिनमें भावनाएं भी हैं।"


