ठंड के मौसम में जैसलमेर के सैम सैंड ड्युन्स में ले सकते हैं रेगिस्तान घूमने का आनंद
जैसलमेर (राजस्थान) से करीब 40-45 किलोमीटर दूर स्थित सैम सैंड ड्युन्स का रेगिस्तान एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जहां पर ऊंट व जीप सफारी कराई जाती है। यहां पर पर्यटक कैंप में या आसपास बने रिसॉर्ट में ठहरकर मरुस्थल की रात का आनंद ले सकते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां पर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग भी हुई थी।
read more at Hindustan Times


