Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में बिस्तर पर तकिए के नीचे फन फैलाए बैठा था कोबरा, ज़रा सी अनदेखी से जा सकती थी जान

short by खुशी / on Friday, 11 July, 2025
सिवनी (एमपी) के एक घर में बिस्तर पर तकिए के नीचे फन फैलाकर बैठे ज़हरीले कोबरा का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, डिनर के बाद परिवार सोने की तैयारी कर रहा था जिस दौरान उन्हें तकिए के नीचे कोबरा दिखा। कोबरा का रेस्क्यू करने वाले सर्पमित्र के अनुसार, थोड़ी सी अनदेखी से किसी की भी जान जा सकती थी।