पटना के अस्पताल में महिला संचालक की हत्या, चेंबर में घुसकर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
पटना (बिहार) के अगमकुआं थाना क्षेत्र में शनिवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक अस्पताल संचालिका की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि मृतका की पहचान 33 वर्षीय सुरभि राज के रूप में हुई है। सुरभि अपने चेंबर में बैठी थीं तभी मरीज़ के परिजन बनकर आए 5-6 बदमाशों ने उनपर गोलियां चलाईं और फरार हो गए।
read more at News24 हिन्दी


