Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में ₹100 की रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला लेखपाल, SDM ने किया सस्पेंड

short by खुशी / on Tuesday, 10 June, 2025
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक महिला लेखपाल का ₹100 की रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला लेखपाल रंजना सक्सेना ने खसरा बनाने के बदले एक आवेदक से 'चाय-पानी के लिए' कहते हुए रिश्वत मांगी थी। वहीं, मामले में एसडीएम ने महिला लेखपाल को निलंबित कर दिया है।