कश्मीर में आतंकियों ने पूर्व बीजेपी सरपंच की गोली मारकर की हत्या, दूसरे हमले में कपल घायल
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शनिवार रात आतंकियों ने पूर्व बीजेपी सरपंच एजाज़ शेख की गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरे हमले में आतंकियों ने अनंतनाग में एक टूरिस्ट कैंप पर फायरिंग कर जयपुर के दंपति को घायल कर दिया। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब 20 मई को लोकसभा के पांचवें चरण में बारामूला में मतदान होना है।
read more at हिन्दुस्तान


