'3 इडियट्स' की कहानी सुनाने गया था तब आमिर को फटी चप्पल पहने देखा था: हिरानी
फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने बताया है कि '3 इडियट्स' की कहानी सुनाने के लिए जब वह आमिर खान के घर गए थे तो उन्होंने आमिर को 'साधारण कपड़े और फटी हुई रबर की चप्पल' पहने देखा था। उन्होंने कहा, "यह सब एक अभिनेता के तौर पर सुरक्षित महसूस करने और अपने आप में सहज होने के बारे में है।"


