एमपी में 35 वर्षीय सरकारी कर्मी ने गैस सिलिंडर का पाइप मुंह में डालकर दे दी जान
हरदा (मध्य प्रदेश) में सरकारी चपरासी ने गैस सिलिंडर का पाइप मुंह में रखकर रेगुलेटर चालू कर दिया जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, 35 वर्षीय चपरासी ऑनलाइन गेमिंग की लत की वजह से भारी कर्ज में डूबा हुआ था। मृतक के भाई ने कहा कि वह पूरे दिन मोबाइल में लगा रहता था।
read more at हिन्दुस्तान


