आरजेडी में शामिल हुईं दिवंगत बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब व बेटा ओसामा
बिहार के दिवंगत पूर्व सांसद व बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब और बेटा ओसामा शहाब आज (रविवार) आरजेडी में शामिल हो गए। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव व उनके बेटे तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सिवान सीट से इस साल लोकसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ीं हेना शहाब जेडीयू की विजय लक्ष्मी देवी से हार गई थीं।
read more at News24 Hindi


