Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपराध कर नेपाल ही क्यों भागते हैं ज़्यादातर क्रिमिनल?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 20 October, 2026
भारत-नेपाल की करीब 1,751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा के कारण अपराधी आसानी से नेपाल भाग जाते हैं और फर्जी पहचान व स्थानीय संपर्कों के दम पर वैध तरीके से रहने लगते हैं। उनके प्रत्यर्पण की जटिल कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रियाओं से गिरफ्तारी में देरी होती है जिसके चलते उन्हें भारतीय कानून के शिकंजे से बचने का मौका मिल जाता है।