यूपी में 10-15 ज़िलों के DM के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी भरा आया ई-मेल
उत्तर प्रदेश के 10-15 ज़िलों के ज़िलाधिकारियों को उनका दफ्तर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद बाराबंकी, फिरोज़ाबाद और चंदौली समेत अन्य ज़िलों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इससे पहले अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को धमकी भरा मेल मिला था जिसमें लिखा था- "बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा।"
read more at ABP न्यूज़


