शूटर अभिनव बिंद्रा को पेरिस में 'ओलंपिक ऑर्डर' से किया गया सम्मानित
भारतीय निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा को पेरिस में 142वें आईओसी सत्र में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद द्वारा 'ओलंपिक ऑर्डर' से सम्मानित किया गया है। बकौल बिंद्रा, यह पुरस्कार उन्हें और भी अधिक मेहनत करने और ओलंपिक आंदोलन में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, "जब मैं छोटा था तो ये ओलंपिक रिंग्स ही थे जिन्होंने मेरे जीवन को अर्थ दिया।"
read more at R. भारत


