सलमान खान को बहुत पसंद करती हूं, जेब खर्च से उनके पोस्टर्स खरीदे थे: सुष्मिता सेन
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कहा है कि किशोरावस्था में उन्हें अभिनेता सलमान खान बहुत पसंद थे और वह अपने जेब खर्च के पैसों से उनके पोस्टर्स खरीदती थीं। उन्होंने कहा, "'मैंने प्यार किया' रिलीज़ होने पर मेरे पास उस फिल्म के कबूतर की भी तस्वीर थी...मेरे माता-पिता हमेशा कहते थे कि...अगर समय पर होमवर्क नहीं किया तो पोस्टर्स हटा देंगे।"


