लोग समझते हैं जो अंग्रेज़ी नहीं बोल सकता है वह कप्तानी के लायक नहीं: अक्षर पटेल
भारतीय ऑल-राउंडर और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कप्तानी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। अक्षर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, "लोग कहना शुरू कर देते हैं...वह कप्तानी मटीरियल नहीं हैं...वह अंग्रेज़ी नहीं बोलता है, वह कैसे बात करेगा।" अक्षर ने कहा, "अरे कप्तान का काम सिर्फ बात करना थोड़े ही होता है।"
read more at हिन्दुस्तान


