शिमला में मस्जिद को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज बंद रहेंगी दुकानें
शिमला के संजौली में एक निर्माणाधीन मस्जिद को लेकर विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में व्यापार मंडल ने गुरुवार के लिए बंद का आह्वान किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे-दोपहर 1 बजे तक सभी दुकानें बंद रहेंगी। प्रदर्शन में पुलिसकर्मी समेत 11 लोग घायल हुए थे।
read more at News18 हिंदी


