गेंद के विकेट से टकराने के बावजूद गिल्लियों के अटके रहने से बिग क्रिकेट लीग में बचा बल्लेबाज़
बिग क्रिकेट लीग के मैच में एमपी टाइगर्स के स्पिनर पवन नेगी की गेंद के विकेट पर लगने के बावजूद गिल्लियां नहीं गिरीं जिसके चलते यूपी बृज स्टार्स के चिराग गांधी आउट होने से बच गए। जब ऐसा हुआ उस वक्त चिराग 98*(52) रनों पर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने 58 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद पारी खेली।
read more at X


