Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल्ली एयरपोर्ट, HC और लाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 14 August, 2026
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट, दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट और लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खालिस्तान के नाम से भेजे गए धमकी भरे ईमेल में दिल्ली के कई स्थानों को उड़ाने की योजना का विस्तृत विवरण दिया गया है। प्रारंभिक जांच में इन स्थानों पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।