अक्टूबर-नवंबर में शतरंज विश्व कप की मेज़बानी करेगा भारत
भारत 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक शतरंज विश्व कप की मेज़बानी करेगा। भारत ने पिछली बार 2002 में हैदराबाद में इस टूर्नामेंट की मेज़बानी की थी और उस दौरान विश्वनाथन आनंद ने खिताब जीता था। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (एफआईडीई) के मुताबिक, विश्व कप में शीर्ष 3 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 'कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026' के लिए सीधे क्वॉलिफाई करेंगे।
read more at लेटेस्टली


