Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
भारत को नापसंद करते हैं 91% पाकिस्तानी, पाकिस्तान को नापसंद करते हैं 78% भारतीय: रिसर्च
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 14 August, 2026
ग्लोबल थिंक-टैंक प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा जारी सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, 73% पाकिस्तानी, भारत को 'बहुत ज़्यादा प्रतिकूल' और 18% पाकिस्तानी 'कुछ हद तक प्रतिकूल' मानते हैं। वहीं, 78% भारतीयों का पाकिस्तान के प्रति नज़रिया नेगेटिव है। प्यू ने कहा, "हिंदू-बहुसंख्यक देश भारत के मुसलमान (21%), पाकिस्तान के प्रति हिंदुओं (6%) की तुलना में ज़्यादा सकारात्मक नज़रिया रखते हैं।"
read more at X
पुलिस और सिख प्रदर्शनकारियों के बीच अंबाला में झड़प, DSP पर फरसे से किया गया हमला
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 13 August, 2026
इंटरनैशनल ऐंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के प्रमुख गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग कर रहे सिख प्रदर्शनकारियों और पुलिस में अंबाला (हरियाणा) के गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के पास झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि DSP पर 'फरसे' से हमला किया गया और उनका अंगूठा कटने से बचा। पुलिस ने कहा, "उपद्रवी भाले, तलवारें और कुल्हाड़ी लाए थे।"
read more at ANI
उत्तराखंड के चमोली में धंसी टनल, कई मज़दूर फंसे; 8 लोगों को किया गया रेस्क्यू
short by Rishi Raj / on Thursday, 13 August, 2026
चमोली (उत्तराखंड) के पीपलकोटी में गुरुवार शाम विष्णुगाड-पिपलकोटी जल विद्युत परियोजना (THDC) की निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा धंस गया जिसके बाद अंदर भारी मात्रा में मलबा और पानी भर गया। हादसे में कई मज़दूर फंस गए जिनमें से अबतक 8 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला निहंग कौन है? सामने आया पहला वीडियो
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 13 August, 2026
पंजाब के पूर्व-डिप्टी सीएम और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स उसकी पगड़ी बांधता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो हमले के तुरंत बाद का है क्योंकि हाथापाई में उसकी पगड़ी खुल गई थी।
read more at Facebook
चयन के बाद भी जॉइनिंग का इंतज़ार! विप्रो के रवैये से 200 फ्रेशर्स परेशान, सरकार से मदद की गुहार
short by Tanya Jha / on Friday, 14 August, 2026
IT कर्मचारी यूनियन NITES ने विप्रो द्वारा 'एलीट हायरिंग 2025' के तहत चुने गए 200 से अधिक फ्रेशर्स की जॉइनिंग में देरी पर श्रम मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है। बकौल यूनियन, स्पष्टता न मिलने से युवाओं को आर्थिक-मानसिक परेशानी हो रही है। NITES ने मंत्रालय से ऑफर लेटर की वैधता और निश्चित समय-सीमा तय कराने का अनुरोध किया।
read more at NDTV Profit
53 साल पहले घोषित हुए पद्मश्री के मिलने का आज भी इंतज़ार कर रहे हैं फारुख इंजीनियर
short by खुशी / on Friday, 14 August, 2026
पूर्व भारतीय विकेटकीपर 88-वर्षीय फारुख इंजीनियर ने कहा है कि उन्हें 1973 में पद्मश्री के लिए चुना गया था लेकिन वह आज तक पुरस्कार पाने का इंतज़ार कर रहे हैं। इंजीनियर के अनुसार, उनसे ना कभी संपर्क किया गया और ना ही प्रमाण-पत्र व पदक दिया गया। बकौल इंजीनियर, आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है।
अमेरिका ने पुणे, गुजरात और चेन्नई को बताया 'बदसूरत बहनें'
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 14 August, 2026
एक अमेरिकी रिपोर्ट में भारत समेत 40 से ज़्यादा देशों पर अमेरिकी टैरिफ से बचने में चीन की मदद करने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में पुणे, गुजरात और चेन्नई को अमेरिकी औद्योगिक शहरों सिनसिनाटी, डेटन और कोलंबस की 'बदसूरत बहनें' कहा गया। इन शहरों को अमेरिकी शहरों के मैन्युफैक्चरिंग हब पर असर डालने वाले विदेशी केंद्र बताया गया।
read more at X
दिल्ली में सुबह 4 बजे ChatGPT से कैब में इंग्लिश सीख रहा था ड्राइवर, वजह कर देगी भावुक
short by Priyanka Verma / on Friday, 14 August, 2026
एक लिंक्डइन यूज़र ने दिल्ली में चैटजीपीटी से सुबह 4-बजे इंग्लिश सीखते कैब ड्राइवर की तारीफ की है। यूज़र को लगा कि ड्राइवर उनकी ड्राइव को लेकर किसी से बात कर रहा है। हालांकि ड्राइवर ने बताया, "चैटजीपीटी पर इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस कर रहा हूं...मेरी बेटी हुई है...उसके लिए सीख रहा हूं...जब वह बड़ी होगी तो उसे भी सिखाऊंगा।"
सुप्रीम कोर्ट ने 'लेटेंट' में की गई टिप्पणियों को लेकर समय रैना के खिलाफ दर्ज सभी FIR कीं रद्द
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 14 August, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने 'लेटेंट' में विकलांगों पर टिप्पणियों को लेकर समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और अन्य के खिलाफ दर्ज सभी FIR रद्द कर दी हैं। कोर्ट ने माना कि रैना ने विकलांगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और धन जुटाने के उसके निर्देशों का पालन किया था। कोर्ट ने इससे पहले समय पर ₹3 लाख का जुर्माना लगाया था।
खुलकर राय रखें पर सम्मान के साथ: एनरोलमेंट विवाद के बीच स्टूडेंट्स से बार काउंसिल अध्यक्ष
short by Tanya Jha / on Friday, 14 August, 2026
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने NALSAR के 2026 बैच के स्नातकों के एनरोलमेंट पर लगी रोक का आदेश वापस ले लिया है। अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "छात्र लोकतंत्र में सम्मानपूर्वक अपनी राय रख सकते हैं लेकिन...संवैधानिक संस्थाओं का अनादर अनुचित है।" CJI सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित करने के विरोध के बाद यह विवाद खड़ा हुआ था।
read more at ANI
Load More