45 साल की मां और 21 साल का बेटा, दोनों एकसाथ हुए ग्रैजुएट; IIT मद्रास से हासिल की डिग्री
आईआईटी मद्रास में हाल ही में हुए दीक्षांत समारोह में 45-वर्षीय जिगीषा टेलर नामक महिला ने अपने 21-वर्षीय बेटे आदित्य संग एक ही मंच पर डिग्री हासिल की। 16 साल तक इंजीनियरिंग कॉलेज में टीचर रहीं जिगीषा ने 2019 में पारिवारिक ज़िम्मेदारियों के कारण नौकरी छोड़ दी थी। बेटे के प्रोत्साहन पर उन्होंने 2022 में आईआईटी मद्रास में दाखिला लिया।
read more at जनसत्ता


