Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हनीट्रैप में फंसकर 2 साल से ISI के लिए जासूसी करने वाला युवक अलवर से हुआ गिरफ्तार

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 11 October, 2025
राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले मंगत सिंह नामक युवक को अलवर से गिरफ्तार किया है। अलवर के छावनी क्षेत्र में युवक की गतिविधियां संदिग्ध मिली थीं। उसे कथित तौर पर पाकिस्तानी महिला हैंडलर ने हनीट्रैप में फंसाकर सहयोग के बदले पैसे देने की पेशकश की थी। युवक 2-वर्षों से उसके संपर्क में था।
read more at ABP न्यूज़