कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल के फूड कोर्ट में लगी भीषण आग, कांच तोड़कर निकाले गए लोग
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में एक्रोपोलिस मॉल के फूड कोर्ट में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई जिसके बाद मॉल में फंसे लोगों को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
read more at Times Now नवभारत


